🔳एसडीएम को दोबारा ज्ञापन सौंप उठाई कार्रवाई की मांग
🔳भारी भरकम डंपरों के लिए आबादी के बीचोंबीच से रास्ता बनाने पर जताई नाराजगी
🔳आवासीय भवनों को नुकसान का जताया अंदेशा
🔳बाजार को छोड़ अन्य जगह से आवाजाही करावाए जाने पर दिया जोर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

शिप्रा नदी क्षेत्र से उपखनिज निकासी को आबादी के बीचोंबीच से डंपरों की आवाजाही से आवासीय भवनों को नुकसान व व्यस्त हाइवे से उपखनिज से लदे डंपरों की आवाजाही का मामला तूल पकड़ गया है। स्थानीय लोगों ने एक बार फिर एसडीएम को ज्ञापन सौंप मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। आरोप लगाया है की खनन पट्टा बारगल क्षेत्र में स्वीकृत है जबकि निकासी को रास्ता खैरना बाजार क्षेत्र में आबादी के बीचोंबीच से बना दिया गया है।
उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी क्षेत्र में उपखनिज निकासी को डंपरों की आवाजाही को खैरना क्षेत्र में आबादी के बीचोंबीच से रास्ता बनाने व मुख्य बाजार क्षेत्र से उपखनिज से लदे डंपरों की आवाजाही से स्थानीय व्यापारियों का पारा चढ़ गया है। बीते शुक्रवार को मामले में कार्रवाई को एसडीएम कोश्या कुटोली को ज्ञापन सौंपे जाने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से नाराज व्यापारियों ने अब दोबारा एसडीएम को ज्ञापन सौंप आवाजाही प्रतिबंधित किए जाने की मांग उठाई है। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों ने कहा की उपखनिज पट्टा बारगल क्षेत्र में स्वीकृत हुआ है जबकि रास्ता खैरना क्षेत्र में आवासीय मकानों के बीचोंबीच से बना दिया गया है‌। उपखनिज से लदे भारी-भरकम डंपरों की आवाजाही होने से आवासीय भवनों को नुकसान होने का खतरा बढ़ता ही जा रहा है जबकी व्यस्त खैरना बाजार क्षेत्र से डंपरों की आवाजाही होने से दुर्घटना का खतरा भी बढ़ता ही जा रहा है। व्यापारियों ने उपखनिज निकासी को आबादी से हटकर रास्ता बनाने की मांग उठाई है। चेताया है की यदि मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो फिर न्यायालय की शरण ली जाएगी। ज्ञापन में व्यापारी नेता महेंद्र सिंह मेहरा, ललित तिवारी, दिनेश मेहता, मदन सिंह मेहरा, बहादुर सिंह पनौरा, कैलाश कांडपाल, पान सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।

error: Content is protected !!