🔳मुख्य स्रोत में पाइप लाइन में भरे पत्थर व रोड़ा
🔳गांव में आपूर्ति हुई ठप, ग्रामीणों में रोष
🔳कुछ दिन पहले ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की कार को भी किया जा चुका है आग के हवाले
🔳क्षेत्रवासियों ने मामले का खुलासा कर कार्रवाई की उठाई मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में अराजक तत्वों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। बीते दिनों ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की कार को आग लगा देने के बाद अब अराजक तत्वों ने मल्लाकोट व आसपास के गांवों को पेयजल आपूर्ति को बनी जल जीवन मिशन योजना को नुकसान पहुंचा दिया। योजना को नुकसान होने से गांवो में भी पेयजल आपूर्ति भी ठप हो गई है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई है।
रातीघाट बेतालघाट मोटर मार्ग पर बीते दिनों ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तल्लाकोट जगमोहन सिंह जलाल की कार को अराजक तत्वों ने आग के हवाला कर डाला। अभी मामले का खुलासा भी नहीं हो सका था की अराजक तत्वों ने जल जीवन मिशन योजना को निशाने पर ले लिया है। अराजक तत्वों ने मल्लाकोट तथा खूणा गांव व आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को लाखों रुपये की सरकारी धनराशि से बनी जल जीवन मिशन योजना के जजूला गांव के नजदीक धूरापातल जल स्रोत पर योजना के पाइपों में पत्थर व रोड़ा भर आपूर्ति प्रभावित कर दी है। पाइपों में पत्थर व रोड़ा भर दिए जाने से गांवों के बाशिंदों में गहरा रोष व्याप्त है। आरोप लगाया की अराजक तत्वों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। स्थानीय कृपाल सिंह मेहरा के अनुसार सरकारी योजन को नुकसान पहुंचाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है। कहा की पुलिस प्रशासन व जल निगम के अधिकारियों को सूचना दिए जाने के बावजूद अनदेखी की जा रही है।दो टूक चेतावनी दी है की यदि अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो फिर गांव के लोग आंदोलन को विवश हो जाएंगे।

error: Content is protected !!