🔳भोर्या बैंड़ क्षेत्र में पत्थरों की चपेट में आने से बचे यात्री वाहन
🔳जगह जगह पत्थरों के गिरने से आवाजाही हुई खतरनाक
🔳गड्डो में बारिश का पानी भरने से वाहन चालक रहे परेशान
🔳खैरना बाजार क्षेत्र में एनएच प्रशासन की कार्यप्रणाली क्षेत्रवासियों पर भारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बारिश के साथ ही अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी से पत्थर गिरने से कई वाहन चपेट में आने से बाल बाल बचे। गड्ढों में बारिश का पानी भरने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भोर्या बैंड क्षेत्र में लगातार स्थित बिगड़ी रहीं।
हाइवे से सटी पहाड़ियों के आग से राख होने के बाद अब बीती रात हुई बारिश के बाद जगह जगह पहाड़ियां दरक गई। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने शुरु हो गए। भोर्या बैंड़, लोहाली, जौरासी, पाडली समेत तमाम स्थानों पर हाइवे पर पत्थर व मलबा गिरा। भोर्या बैंड क्षेत्र में कई वाहन पहाड़ी से गिरे बोल्डरों की चपेट में आने से बाल बाल बच गए। गनीमत रही की वाहन चालकों ने समय रहते वाहन रोक लिए और बड़ा हादसा टल गया। लगातार पत्थरों के गिरने से आवाजाही भी ठप हो गई। पत्थरों के गिरने का क्रम थमने के बाद खतरे के बीच आवाजाही शुरु हो सकी। हाइवे पर जगह जगह गड्ढों में पानी भरने से भी वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खैरना गरमपानी बाजार क्षेत्र में बरसाती नाली व कलमठ बंद पड़े होने से बारिश का पानी जगह जगह इकठ्ठा रहा। पैदल आवाजाही करने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। व्यापारी नेता गजेंद्र, सिंह नेगी ने आरोप लगाया की कई बार बाजार में बनी बरसाती नाली व कलमठ की सफाई की मांग उठाई जा चुकी हे बावजूद एनएच विभाग अनदेखी पर आमादा है जिसका खामियाजा क्षेत्रवासियों को भुगतना पड़ रहा है। गजेन्द्र ने बाजार में बनी नाली व कलमठ की सफाई किए जाने की मांग दोहराई है।




