= पहाड़ी से गिरे विशालकाय बोल्डर, मचा हड़कंप
= कई देर लगा रहा जाम, यात्रियों ने जान जोखिम में डाल हटाए बोल्डर
= भोर्या बैंड में हाईवे बना तलैया

(((अंकित सुयाल/मनीष कर्नाटक/कुबेर सिंह जीना की रिपोर्ट)))

बारिश होने के साथ ही अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर जोखिम बढ़ गया है। पहाड़ी से गिर रहे पत्थर बड़ी घटना की ओर इशारा कर रहे हैं। वहीं जलभराव से आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुयालखेत के समीप विशालकाय बोल्डर की चपेट में आने से कई वाहन बाल-बाल बच गए। संयोगवश बड़ा हादसा टल गया। काफी देर जाम भी लगा रहा। बाद में आवाजाही कर रहे यात्रियों ने ही जान जोखिम में डाल बोल्डर हटाए। तब जाकर आवाजाही सुचारू हो सकी।
बारिश अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे के लिए खतरा बन चुकी है। बारिश शुरू होने के साथ ही हाईवे पर खतरा बढ़ जा रहा है। गुरुवार को सुयालखेत के समीप हाईवे से सटी पहाड़ी से एकाएक विशालकाय बोल्डर धराशाही हो गया। बोल्डर की चपेट में आने से कई यात्री वाहन बाल बाल बचे। बोल्डरों के गिरने से यात्री भी सख्ते में आ गए। काफी देर जाम लगा रहा। जब बोल्डर हटाने को लोडर मशीन नहीं पहुंची तब आवाजाही कर रहे यात्रियों ने खुद ही जान जोखिम में डाल बोल्डर हटाए तब जाकर आवाजाही सुचारू हो सकी। नावली, काकडी़घाट, दोपांखी, पाडली आदि क्षेत्रों में भी जगह-जगह पत्थर गिरे। भोर्या बैंड में हाईवे तलैया बन गया। जिस कारण दुर्घटना का खतरा बढ़ गया बढ़ गया है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष महिपाल सिंह बिष्ट, पूरन लाल साह, मदन सुयाल, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह, महेंद्र सिंह बिष्ट, मोहित सिंह, दिनेश सिंह, राजेंद्र सिंह आदि लोगों ने हाईवे पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई है चेताया है कि यदि उपेक्षा की गई तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।