= प्यूडा़ गांव में चला विशेष पौधरोपण अभियान
= वन विभाग पंचायत प्रतिनिधि व क्षेत्र के युवा जुटे

(((कुबेर सिंह जीना/महेंद्र कनवाल/राहुल शर्मा)))

रामगढ़ ब्लॉक की प्यूडा़ क्षेत्र में वन महोत्सव के तहत विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे गए। इस दौरान रोपित पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया गया। सरपंच भीम बिष्ट ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधरोपण अभियान चलाने का आह्वान किया।
वन पंचायत में चले विशेष पौधरोपण अभियान में बांज, उतीस, बुरांश, काफल, आंवला आदि विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे गए। वन दरोगा संजय टम्टा ने कहा कि पौधों से ही पर्यावरण प्रदूषित होने से बचाया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों को रोपित पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी दिलाया। ग्रामीणों से अधिक पौधरोपण अभियान चलाने का आह्वान किया गया। ग्राम प्रधान विनोद बिष्ट ने कहा कि पौधों से ही प्रकृति का श्रंगार करना होगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य ललित बिष्ट ने बच्चों की तरह पौधों की देखभाल का आह्वान किया। इस दौरान क्षेत्र के कई युवाओं ने कार्यक्रम में भागीदारी की।