🔳आटावृता गांव के चालीस परिवार जान हथेली पर आवाजाही को मजबूर
🔳जीआइसी लोहाली के शिक्षक व नौनिहाल भी करते हैं आवाजाही
🔳बदहाल हो चुके मार्ग की सुध नहीं ले रहे जिम्मेदार
🔳ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत व डामरीकरण की उठाई मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

लोहाली धारी उल्गौर मोटर मार्ग से आटावृता व जीआइसी लोहाली को जोड़ने वाला लिंक मार्ग डामरीकरण व मरम्मत को तरस गया है। आवाजाही करने वाले चालीस से ज्यादा परिवार जान हथेली पर रख आवाजाही को मजबूर हो चुके हैं। ग्रामीणों ने मार्ग की मरम्मत की पुरजोर मांग उठाई है।
गांवों के बाशिंदे मूलभूत सुविधाओं के लिए तो तरस ही रहे हैं वहीं आवाजाही में भी जान जोखिम में डालने को मजबूर हो चुके हैं। खतरे भरी डगर लोगों की अग्नि परीक्षा ले रही है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों को जोड़ने वाले लोहाली – धारी – उल्गौर मोटर मार्ग से आटावृता गांव को जोड़ने वाले मार्ग की दुर्दशा जिम्मेदारों की अनदेखी की हकीकत बयां कर रही है। हालत यह है की पिछले दस वर्षो से भी अधिक समय से मार्ग खस्ताहाल है। गांव के करीब चालीस परिवार तथा जीआइसी लोहाली के शिक्षक व नौनिहाल भी बदहाल रास्ते पर आवाजाही को मजबूर हैं। बारिश होने पर स्थित और ज्यादा बिगड़ जा रही है। स्थानीय पंकज भट्ट, पंकज नेगी, ललित दानी, इंदर सिंह, दयाल सिंह आदि ने मार्ग की मरम्मत व डामरीकरण की पुरजोर मांग उठाई है। अंदेशा जताया है की यदि जल्द मार्ग को दुरुस्त नहीं किया गया तो कभी भी बड़ी घटना सामने आ सकती है।

error: Content is protected !!