🔳घरों व दुकानों से उठा ले जा रहे सामान, भगाने पर दौड़ रहे काटने
🔳एकाएक बंदरों की तादाद में इजाफा होने से सख्ते में लोग
🔳क्षेत्रवासियों ने उठाई बंदरों के आंतक से निजात दिलाने की मांग
🔳जंगलों में आग धधकने से सड़कों पर दिखाई दे रहे जंगली जानवर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के आटावृता गांव व खैरना बाजार क्षेत्र में कटखने बंदरों का आंतक सिर चढ़कर बोल रहा है। घरों व दुकान से सामान उठा ले जाने से लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। भगाने पर बंदर काटने दौड़ रहे हैं। लोगों ने बंदरों के आंतक से निजात दिलाने की पुरजोर मांग उठाई है।
जंगलों के आग के धधकने से जहां एक ओर वन संपदा को भारी नुक्सान पहुंच रहा है वहीं जंगली जानवर भी अब आबादी क्षेत्र में पहुंचने लगे हैं। भुजान – बेतालघाट मोटर मार्ग पर दिन दोपहर ही गुलदार, जंगली खरगोश तथा मोर भी दिखाई देने लगे हैं। दूसरी ओर बंदर भी अब आबादी तक पहुंच खूब उत्पात मचा दे रहे। लोगों को काटने तक दौड़ जा रहे हैं जिससे खतरा कई गुना बढ़ता ही जा रहा है। लोहाली – धारी – उल्गौर मोटर मार्ग से सटे आटावृता तथा अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित खैरना बाजार क्षेत्र में बंदरों के आंतक से लोग परेशान है। बंदरों का आंतक बढ़ने से खतरा भी बढ़ गया है। कटखने बंदरों से बचने को दौड़ रहे हैं ऐसे में ग्रामीणों के चोटिल होने का जोखिम भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने लगातार बढ़ रहे बंदरों के आंतक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।




