= गरमपानी में हुई भाजपा मंडल कार्यकारिणी
= संगठनात्मक मजबूती पर दिया गया जोर

(((दलिप सिंह नेगी/अंकित सुयाल/हेमंत साह की रिपोर्ट)))

मंडल कार्यकारिणी की बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया। पार्टी की नीति रीती को गांव-गांव पहुंचाने के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री महिंद्र नेगी व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतिभा जोशी ने संगठन के कार्यों का फीडबैक लिया।
बुधवार को महिला सभागार गरमपानी में हुई मंडल कार्यकारिणी का शुभारंभ पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंडल प्रभारी दलीप सिंह बोहरा ने संगठन की मजबूती पर जोर देने का आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए संगठन सर्वोपरि है। संगठन के आदेश पर ही कार्यकर्ता काम करता है। कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ है। मुख्य वक्ता किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री महेंद्र नेगी ने भाजपा की स्थापना पर प्रकाश डाला। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतिभा जोशी ने जल्द क्षेत्र में महिला कार्यकारिणी का विस्तार के साथ ही संगठन के कार्यों का फीडबैक लिया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल ने की। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता देवेन्द्र सिंह बोहरा, योगेश ढौडियाल, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, मीडिया प्रभारी पुष्कर पनौरा, पूर्व बीडीसी सोबन सिंह, नीरज बिष्ट, सोबन सिंह आदि मौजूद रहे।