🔳मंदिर प्रबंधन से जुटाई बाबा की लीलाओं की जानकारी
🔳फिल्म अभिनेता के कैंची धाम पहुंचने पर प्रशंसक भी जुटे
🔳 अभिनेता ने भी प्रशंसकों को नहीं किया निराश
🔳 सेल्फी व ऑटोग्राफ देकर गंतव्य को रवाना हुए फिल्म अभिनेता
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बाबा नीम करौरी के भक्तों में अब फिल्म अभिनेता चंकी पांडे का नाम भी शामिल हो गया है। चंकी पांडे ने कैंची धाम पहुंचकर पूजा अर्चना की। सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। फिल्म अभिनेता के कैंची धाम पहुंचने की सूचना पर सैकड़ों प्रशंसक मंदिर के मुख्य द्वार पर इकठ्ठा हो गए। कैंची पुलिस की टीम ने बामुश्किल फिल्म अभिनेता को गंतव्य को रवाना किया।
देश विदेश के लाखों श्रद्धालुओं के आस्था के केंद्र कैंची धाम में रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बाबा भक्त जयकारों के साथ कतारबद्ध होकर मंदिर में बाबा नीम करौरी के दर पर मत्था टेक रहे हैं। तमाम अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, राजनेता व फिल्मी हस्तियां बाबा नीम करौरी की भक्त हैं। शुक्रवार को फिल्म अभिनेता चंकी पांडे ने भी बाबा के दर पर मत्था टेका। तेजाब समेत कई सुपरहिट फिल्मों से भारतीय फिल्म जगत में पहचान बनाने वाले अभिनेता चंकी पांडे ने मंदिर में पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। ध्यान भी लगाया। मंदिर समिति पदाधिकारी से बाबा की लीलाओं की जानकारी ली। फिल्म अभिनेता चंकी पांडे के कैंची धाम पहुंचने की सूचना पर प्रशंसकों की भी भीड़ जुट गई। चंकी ने भी प्रशंसकों को निराश नही होने दिया। सेल्फी व ऑटोग्राफ भी दिए। चौकी पुलिस कैंची की टीम ने फिल्म अभिनेता के वाहन को गंतव्य को रवाना किया।

error: Content is protected !!