🔳कई बाइक सवार पत्थरों की चपेट में आने से बाल बाल बचे
🔳यात्री वाहन चालकों ने भी खतरे के बीच की आवाजाही
🔳देर शाम तक लगातार गिरते रहे पत्थर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

जंगलों की आग से अब रानीखेत खैरना स्टेट हाइवे व अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर भी खतरा बड़ गया है। स्टेट हाइवे से सटी कनवाडी़ की पहाड़ी पर आग धधकने से लगातार पत्थर गिरते रहे। कई बाइक सवार चपेट में आने से बाल बाल बच गए। देर शाम तक पत्थर गिरने से आवाजाही खतरनाक हो गई।
जंगलों के लगातार आग की चपेट में आने से बेशकिमती वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है। वहीं अब सड़क मार्ग से सटे जंगलों में आग धधकने से गिर रहे पत्थरों से दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। मंगलवार को खैरना से कुछ दूर रानीखेत खैरना स्टेट हाइवे से सटी कनवाडी़ की पहाड़ी के आग की चपेट में आने से पत्थर गिरने शुरु हो गए। एकाएक पत्थर गिरने से कई बाइक सवार चपेट में आने से बाल बाल बच गए। खतरा भांप यात्री वाहन चालकों ने भी कुछ देर वाहन रोक दिए। देर शाम तक पहाड़ी धूं-धूं कर धधकती रही तथा पत्थर भी गिरते रहे। वाहन चालकों ने जान जोखिम में डाल खतरे के बीच आवाजाही की।

error: Content is protected !!