🔳कोसी नदी से सटा जंगल हुआ जलकर राख
🔳गनीमत रही की लाइन तक पहुंचने से पहले ही शांत हो गई लपटें
🔳बडा़ हादसा टला, लोगों ने ली राहत की सांस
🔳वन संपदा हुई नष्ट, जंगली जानवरों पर भी मंडराया खतरा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित भोर्या बैंड़ क्षेत्र में कोसी नदी से सटे जंगल क्षेत्र में आग धधकने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें विद्युत विभाग की हाइटेंशन लाइन तक पहुंचने से लोग सख्ते मैं आ गए। गनीमत रही की लाइन के नजदीक पहुंचने तक लपटें शांत हो गई। हालांकि जंगल क्षेत्र आग से स्वाहा हो गया।
जंगलों में धधकती आग किसी बड़ी अनहोनी की ओर इशारा कर रही है। वन विभाग भी जंगलों को बचाने में नाकाम साबित होता जा रहा है। वनों को आग से बचाने के वन विभाग के बड़े बड़े दावे, जागरुकता अभियान समेत तमाम कार्यक्रम जंगलों की आग में जलकर राख होते जा रहे हैं। लगातार जंगलों में धधक रही आग वन विभाग के अफसरों की कार्यप्रणाली की हकीकत भी बयां कर रही है। मंगलवार को हाइवे पर स्थित भोर्या बैंड क्षेत्र में कोसी नदी से सटा जंगल आग की चपेट में आ गया। कुछ ही देर में आग की लपटें विकराल होती चली गई। आसपास के क्षेत्रों के लोगों के साथ ही हाइवे पर आवाजाही कर रहे यात्री भी आग का तांडव देख सख्ते में आ गए। कुछ ही देर में आग की लपटें जंगल क्षेत्र से होकर गुजर रही विद्युत विभाग की हाइटेंशन लाइन तक बढ़ने लगी जिससे खतरा बढ़ता ही चला गया। गनीमत रही की हाइटेंशन लाइन के करीब तक पहुंचने से पहले ही आग की लपटें शांत हो गई पर जंगल का बड़ा हिस्सा जलकर राख हो गया। वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा। व्यापारी नेता विरेन्द्र सिंह बिष्ट, मनीष तिवारी, गजेन्द्र सिंह नेगी, फिरोज अहमद, गोविन्द सिंह, विनोद मेहरा, रघुराज सिंह, महेंद्र सिंह, संजय आदि ने जंगलों को आग से बचाने में नाकाम साबित हो रहे वन विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष जताया है।




