🔳रुपसिंह धूरा गांव में श्रीमद् देवी भागवत कथा से माहौल भक्तिमय
🔳आसपास के गांवों से कथा सुनने कोकिला माता मंदिर पहुंच रहे श्रद्धालु
🔳मां भगवती के जयकारों से गुंजायमान हुआ समूचा क्षेत्र
🔳तीस अप्रैल को हवन पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगेगा भंडारा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के सूदूर रुपसिंह धूरा गांव स्थित कोकिला माता मंदिर परिसर में श्रीमद् देवी भागवत कथा से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। कथा सुनने आसपास के गांवों से श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे है। कथा व्यास श्रीश्री 108 रमेश दास ने भक्तों से हमेशा सत्य के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। बताया की कथा श्रवण से सभी प्रकार के कष्टों का निवारण हो जाता है।
मंगलवार को रुप सिंह धूरा गांव में स्थित कोकिला माता मंदिर में रोजाना की तरह धर्माचार्यों ने यजमान विनोद भट्ट व कुंदन भट्ट से विधि विधान व पूजा अर्चना के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। सीता राम बाबा की देखरेख में शुरु हुए कार्यक्रम में गांवो से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। कथा व्यास श्री श्री 108 रमेश दास ने कहा की श्रीमद् देवी भागवत अठ्ठारह पुराणों में उसी प्रकार सर्वोत्तम है जिस प्रकार नदियों में गंगा, देवों में महादेव, काव्यों में रामायण तथा मंत्रों में गायत्री श्रेष्ठ है। बताया की गंभीरता पूर्वक कथा श्रवण से रिद्धि सिद्धि की प्राप्ति होती है। नियम पूर्वक कथा श्रवण करने से भक्त मां भगवती की कृपा का पात्र बन जाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से हमेशा सदमार्ग पर चलने का आह्वान भी किया। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय कर दिया। मां भगवती के जयकारों से क्षेत्र गूंजायमान हो उठा। आसपास के हरतोला, उल्गौर, धारी, थुआ ब्लॉक, जाड़ापानी, लोहली, नथुआखान, गरमपानी, खैरना, चमड़ियां आदि तमाम क्षेत्रों से श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। तीस अप्रैल को हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगेगा। आयोजन समिति सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या मे पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।




