🔳अमर उदय ट्रस्ट नैनीताल के तत्वावधान में हुआ वितरण
🔳राजकीय प्राथमिक विद्यालय टूनाकोट के 28 नौनिहालों को बांटे गए बैग व कापी – किताब
🔳बच्चों को गर्मी से बचाने को दो पंखे भी कराएं उपलब्ध
🔳विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों व क्षेत्रवासियों ने व्यक्त किया आभार
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
समीपवर्ती टूनाकोट गांव में स्थित विद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम में नैनीताल के उमर उदय ट्रस्ट के तत्वावधान में स्कूली नौनिहालों को बैग, किताबें, कॉपी वितरित किए गए। ट्रस्ट ने विद्यालय को निशुल्क दो पंखे भी उपलब्ध कराए। विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों व क्षेत्रवासियों ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया।
मंगलवार को विद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम में नैनीताल के उमर उदय ट्रस्ट से नौनिहालों के उपलब्ध शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। पहली से पांचवीं कक्षा तक के करीब 28 नौनिहालों को किताबें, स्कूली बैग व कापी बांटी गई। विद्यालय के लिए दो पंखे भी निशुल्क उपलब्ध कराए गए। विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रणिता साह ने बताया की अमर उदय ट्रस्ट समय समय पर विद्यालय के नौनिहालों की मदद को कार्य कर रहा है। सूदूर गांवों में ट्रस्ट के सहयोग से बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। व्यापारी नेता सुनील मेहरा ने कहा की नौनिहालों के हित में ट्रस्ट के माध्यम से हो रहे कार्य सराहनीय है। अभिभावकों व क्षेत्रवासियों ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष मंजू देवी, सुनीता, पूरन सिंह, महेंद्र सिंह, चंदन सिंह, राजू सिंह, आंनद सिंह, राजू राम, पूजा देवी, प्रभा देवी, कविता, ऊषा, कुंती, सीता, सरिता, सीमा आदि अभिभावक मौजूद रहे।




