🔳टूनाकोट गांव में लगे शिविर में बांटी गई निशुल्क दवाइयां
🔳आसपास के गांवों से पहुंचे 52 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच
🔳चिकित्सकों ने बताए बिमारियों से बचाव के तौर तरीके

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बमस्यूं के तत्वावधान में समीपवर्ती टूनाकोट गांव में लगे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में आसपास के गांवों से पहुंचे 52 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। ग्रामीणों को विभिन्न बिमारियों की जानकारी दे बचाव के तौर तरीके बताए गए।

सोमवार को टूनाकोट गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में लगे स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ डा. केएस अधिकारी ने किया। डा. केएस अधिकारी ने कहा की घर व गांव में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। साफ सफाई से तमाम बिमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने आयुर्वैद पर आधारित चिकित्सा प्रणाली पर भी विस्तार से जानकारी दी। शिविर में ग्रामीणों के बीपी, शूगर व खून की जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरीत की गई। आसपास के गांवों से पहुंचे 52 ग्रामीणों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। ग्रामीणों ने कहा की ऐसे शिविर से निश्चित रुप से लाभ मिलता है। इस दौरान डा. भावना जोशी, सीएमओ गीता जोशी, एएनएम लीला आर्या, जसवंत सिंह, उषा मेहरा, माया देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!