🔳काकड़ीघाट क्षेत्र में कोसी नदी के तट पर स्थित है सुप्रसिद्ध आश्रम
🔳गरमपानी शिप्रा नदी के तट पर हनुमान मंदिर में भी होगा धार्मिक अनुष्ठान
🔳विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद अखंड रामायण पाठ का होगा श्रीगणेश
🔳22 अप्रैल को हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगेगा भंडारा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
कोसी घाटी में धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारी तेज हो गई है। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर काकड़ीघाट क्षेत्र में स्थित बाबा नीम करौरी आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा तथा गरमपानी स्थित हनुमान मंदिर में अंखड रामायण पाठ होगा। आयोजन समिति सदस्यों ने धर्म प्रेमी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।
काकड़ीघाट क्षेत्र में जीवनदायिनी कोसी नदी के तट पर सुप्रसिद्ध नीम करौरी आश्रम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीमद् भागवत कथा से भक्ति की रसधार बहेगी। 27 अप्रैल से तीन मई तक होने वाले धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियों को लेकर मंदिर प्रबंधन ने रणनीति बनानी शुरु कर दी है। 27 अप्रैल को विधि विधान से श्रीमद् भागवत कथा का श्रीगणेश होगा। रोजाना कथा पाठ के साथ भजन कीर्तन होंगे। तीन जून को हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगेगा। गरमपानी क्षेत्र में पवित्र शिप्रा नदी के तट पर स्थित हनुमान मंदिर में भी 21 अप्रैल को अखंड रामायण पाठ तथा 22 अप्रैल को भंडारा लगेगा। आयोजन समिति सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।




