🔳नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कसा शिकंजा
🔳यातायात नियमों के उल्लंघन पर खैरना पुलिस ने वसूला जुर्माना
🔳शराब पीकर वाहन दौड़ाने पर रामगढ़ पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार
🔳निष्पक्ष चुनाव के मद्देनजर चलाया विशेष चैकिंग अभियान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों पर रामगढ़ व खैरना पुलिस की टीम ने शिंकजा कस दिया है। खैरना पुलिस की टीम ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर विशेष चैकिंग अभियान चलाकर ताबड़तोड़ चालान कर 6250 रुपये जुर्माना वसूला जबकि रामगढ़ पुलिस की टीम ने शराब के नशे में कार दौड़ा रहे वाहन चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चालक के लाइसेंस निरस्तीकरण की भी संस्तुति आरटीओ हल्द्वानी को कर दी गई।
हाइवे व ग्रामीण सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लघंन कर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान शुरु कर दिया है। बुधवार को खैरना चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने खैरना के समीप विशेष अभियान चलाया। तेज रफ्तार, अधूरे कागजात, बगैर लाइसेंस व ओवरलोड लेकर वाहन दौड़ा रहे दस छोटे बड़े वाहनों के चालकों का एमबी एक्ट में चालान कर पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। शांति व्यवस्था भंग करने पर पांच लोगों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई कर 1250 रुपये जुर्माना लगाया गया। अभियान के दौरान जगदीश धामी, राजेंद्र सती, प्रयाग जोशी आदि मौजूद रहे। उधर रामगढ़ क्षेत्र में चौकी प्रभारी दिलीप कुमार की अगुवाई में चले विशेष अभियान में निष्पक्ष चुनाव के मद्देनजर छोटे बड़े वाहनों की सघन तलाशी ली गई। अभियान के दौरान शराब के नशे में चूर होकर कार यूपी 21 बीएफ 0909 के चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। चौकी प्रभारी दिलीप के अनुसार कार सीज कर दी गई है जबकि चालक के लाइसेंस के निरस्तीकरण को भी आरटीओ हल्द्वानी को रिपोर्ट भेज दी गई है। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार के अनुसार यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस के अभियान से वाहन चालकों में भी हड़कंप मचा रहा।

error: Content is protected !!