🔳 गरमपानी स्थित राम मंदिर में होगा आयोजन
🔳अंखड रामायण पाठ का भी होगा श्रीगणेश
🔳 आयोजन समिति ने किया क्षेत्रवासियों से बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित राम मंदिर में भगवान राम परिवार व भोलेनाथ की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अखंड रामायण पाठ का श्रीगणेश होगा। भजन मंडली भजनों की प्रस्तुति देंगी। आयोजन समिति सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में धार्मिक अनुष्ठान में पहुंचने का आह्वान किया है।
राम मंदिर में कल यानी बुधवार को सुबह नौ बजे से विधी विधान के साथ पूजा पाठ कर पुरुषोत्तम भगवान राम,माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान व शिवलिंग की स्थापना होगी। 11 बजे से अखंड रामायण पाठ का श्रीगणेश होगा। भजन मंडली भजनों की प्रस्तुति देंगी। गुरुवार को हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजन समिति के श्री श्री 108 महंत मोहन मूर्ति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।




