🔳सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप
🔳पानी की किल्लत से अस्पताल में सफाई व्यवस्था लड़खड़ाई
🔳दिन भर डूयूटी के बाद हैंडपंप से पानी ढो रहे चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी
🔳उपचार को अस्पताल पहुंचने वाले मरीज व तमीरदार भी परेशान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित सीएचसी गरमपानी में बूंद बूंद पानी का अकाल पड़ गया है। अस्पताल में मरीज तो आवासीय भवनों में चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी पानी के लिए परेशान हैं पिछले दो सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप होने से तमाम परेशानियां भी खड़ी हो गई है। चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों व मरीजों को हाइवे पर लगे हैंडपंप पर निर्भर होना पड़ रहा है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त न होने से चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों व अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को काफि दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन व्यवस्था चरमराने से तमाम दिक्कतें खड़ी हो जा रही है। पानी न होने से अस्पताल में सफाई व्यवस्था का कार्य भी प्रभावित हो जा रहा है। मरीज भी बूंद बूंद पानी के लिए तरस जा रहे हैं बावजूद व्यवस्था दुरुस्त करने को ठोस उपाय नहीं किए जा रहे। अब पिछले दो सप्ताह से अस्पताल व आवासीय परिसर में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी हुई है बावजूद सुध नहीं ली जा है मजबूरी में चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल से चार मीटर दूर हाइवे पर लगे हैंडपंप से पानी ढोकर कमरों तक पहुंचा रहे हैं। दिन भर डूयूटी निभाने के बाद शाम को पानी ढोना मजबूरी बन चुका है। चिकित्सा अधीक्षक डा. सतीश पंत के अनुसार जल संस्थान को कई बार व्यवस्था में सुधार को कहा जा चुका है पर अनदेखी की जा रही है। आए दिन व्यवस्था चरमराने से अस्पताल में सफाई व्यवस्था भी लड़खड़ा जा रही है।

error: Content is protected !!