🔳लगातार बढ़ता जा रहा हादसे का खतरा
🔳गहराई व भंवर का अंदाजा न होने के बावजूद उठा रहे जोखिम
🔳पूर्व में कई लोग नदी में डूबकर गंवा चुके हैं जान
🔳स्थानीय लोगों ने भंवर व गहराई वाले स्थानों पर आवाजाही प्रतिबंधित करने की उठाई मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे के नजदीक बहने वाली कोसी नदी क्षेत्र में पर्यटकों के नहाने उतर जाने से बड़ी अनहोनी का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। खतरे से अनजान पर्यटक गहराई वाले स्थानों पर पहुंच जा रहे है जबकि कोसी नदी में डूबकर कई लोग जिंदगी गंवा चुके हैं। स्थानीय लोगों ने भंवर व खतरे वाले स्थानों पर आवाजाही प्रतिबंधित किए जाने की मांग उठाई है। चौकी प्रभारी खैरना धर्मेंद्र कुमार के अनुसार खतरे वाले स्थानों को चिह्नित कर चेतावनी बोर्ड लगवाए जाएंगे।
कोसी नदी क्षेत्र में गहराई व भंवर वाले स्थानों पर कई लोगों की मौत हो चुकी है। लोग नहाने तो उतर गए पर गहराई व भंवर का सही अंदाजा न होने से लौटकर वापस न आ सके। अब एक बार फिर तपिश बढ़ने के साथ ही पर्यटक कोसी नदी की ओर रुख करने लगे हैं। शुक्रवार को खैरना के समीप पहाड़ घुमने पहुंचे पर्यटक खतरा उठाकर नदी क्षेत्र में नहाने उतर गए। काफि देर तक नदी से बाहर न आने पर आसपास के लोगों ने उन्हें गहराई से दूर रहने व पूर्व की घटनाओं की जानकारी दी तब बामुश्किल पर्यटक नदी से बाहर आए। व्यापारी नेता विरेन्द्र सिंह बिष्ट के अनुसार भंवर व गहराई का सही अंदाजा न होने से पूर्व में कई लोगों की मौत हो चुकी है। भोर्या बैंड़, लोहाली, जौरासी, काकड़ीघाट आदि क्षेत्रों में पूर्व में कई घटनाओं सामने आ चुकी है। लोगों ने गहराई व भंवर वाले स्थानों पर आवाजाही प्रतिबंधित करने तथा चेतावनी बोर्ड लगाने की पुरजोर मांग उठाई है। इधर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के अनुसार कोसी नदी क्षेत्र में गहराई व भंवर वाले स्थानों को चिह्नित कर जल्द चेतावनी बोर्ड स्थापित किए जाएंगे।




