🔳हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद हुआ अंखड रामायण पाठ का पारायण
🔳देर शाम तक जारी रहा भजन कीर्तनों का दौर
🔳माता के जयकारों से गुंजायमान हुआ समूचा क्षेत्र
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित शांति माता मंदिर में हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगे भंडारे के साथ अंखड रामायण पाठ का पारायण हो गया। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों माता भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा।
गुरुवार को गरमपानी स्थित शांति माता मंदिर में धर्माचार्यों ने यजमानों से विधी विधान व पूजा अर्चना के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। क्षेत्र के सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। आसपास के डोबा, मझेडा, रामगढ़, छड़ा, लोहाली, रातीघाट, खैरना आदि क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। शांति माता के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। देर शाम तक चले भजन कीर्तनों से भक्ति की रसधार बही। हाइवे पर आवाजाही कर रहे यात्रियों को भी प्रसाद वितरित किया गया।




