🔳लोकतंत्र के पर्व में मतदान कर सहभागिता करें सुनिश्चित
🔳पूर्व राज्यपाल ने किया लोगों से किया आह्वान
🔳कोसी घाटी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा जाते समय कोसी घाटी में रुके महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिष्टाचार भेंट की। पूर्व राज्यपाल ने कार्यकर्ताओं से लोगों को मतदान के लिए जागरुक करने का आह्वान किया। कहा की मतदान कर लोकतंत्र में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। गुरुवार को पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के खैरना पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। शिष्टाचार भेंट के दौरान विभिन्न बिंदुओं पर बातचीत हुई। पूर्व राज्यपाल ने गांव गांव जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरुक करने की अपील की। कहा की लोकतंत्र के पर्व पर मत का इस्तेमाल कर अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। विधायक सरिता आर्या ने भी पूर्व राज्यपाल का स्वागत कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। कुछ देर रुकने के बाद पूर्व राज्यपाल अल्मोड़ा को रवाना हो गए। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह, महामंत्री भगवत सिंह बिष्ट, हीरा सिंह, गोविन्द सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह बिष्ट, दीवान सिंह, सोबन सिंह, हर्ष सिंह जलाल, रमेश सुयाल, झूंगर सिंह, यशपाल आर्या, भुवन चंद्र, प्रेम गोस्वामी, राजेंद्र सिंह, रणजीत जीना आदि मौजूद रहे।




