🔳लोक कलाकारों ने दिया अपूरणीय क्षति करार
🔳सुप्रसिद्ध लोकगायक के साथ बिताए पलों को किया याद
🔳पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने भी किया दुख व्यक्त
🔳शानदार गायकी से लोगों के दिल में बनाई खास जगह
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक प्रहलाद मेहरा की निधन से लोकसंगीत जगत में सन्नाटा छा गया है। बेहतरीन गायकी से लोगों के दिलों में छाप छोड़ने वाले प्रहलाद दा के निधन पर कोसी घाटी के लोक कलाकारों, व्यापारियों व पंचायत प्रतिनिधियों ने दुख व्यक्त किया। दिवंगत आत्मा की शांति को प्रार्थना की। लोकगायकों ने प्रसिद्ध लोकगायक प्रहलाद दा के साथ बिताए पलों को याद किया।
हल्द्वानी स्थित निजी अस्पताल में बीते बुधवार को सुप्रसिद्ध लोकगायक प्रहलाद मेहरा के निधन की सूचना से कोसी घाटी में शोक की लहर दौड़ गई। पहाड़ की पीड़ा को अपने गीतों के माध्यम से बंया करने वाले लोकप्रिय लोकगायक प्रहलाद दा के निधन पर क्षेत्र के लोक कलाकारों ने दुख व्यक्त किया। कुमाऊनी लोक गायक दीपक जोशी व गजेन्द्र सिंह नेगी ने कहा की प्रहलाद दा के असमय जाने से पहाड़ में लोकगायकी को गहरा धक्का लगा है। कलाकारों ने उनके साथ बिताए पलों को याद किया। व्यापारी नेता महेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा की प्रहलाद मेहरा के गीत हमेशा याद रखें जाऐगी। हमेशा उनकी कमी रहेगी। लोक गायक फौजी ललित मोहन जोशी, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, पुष्कर महर, पंकज जोशी, गणेश जोशी, अभिषेक बिष्ट, कुबेर सिंह जीना, पंकज नेगी आदि लोगों ने लोकगायक के निधन को अपूरणीय क्षति बताया।

error: Content is protected !!