🔳राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने मोना क्षेत्र में किया पर संचलन
🔳भारत माता के जयकारों से गुंजायमान हुआ समूचा क्षेत्र
🔳युवाओं से आत्मनिर्भर बनने व धर्म की रक्षा को आगे आने का किया गया आह्वान
🔳राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रामगढ़ खंड के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रामगढ़ खंड के तत्वावधान में हिंदू नववर्ष के अवसर पर मौना क्षेत्र में पथ संचलन कार्यक्रम हुआ। स्वयं सेवकों ने पूर्ण गणवेश में लोनिवि मैदान से मौना मुख्य बाजार तक पथ संचलन किया। स्वयं सेवकों ने भारतीय संस्कृति व सभ्यता के उत्थान के लिए युवाओं से आगे आने का आह्वान किया।
बुधवार को रामगढ़ ब्लॉक के मोना क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने लोनिवि मैदान से मौना मुख्य बाजार तक पथ संचलन कर क्षेत्रवासियों से संगठित रहने का आह्वान किया। पूर्ण गणवेश में स्वयं सेवकों ने बाजार क्षेत्र में भारत माता के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान कर दिया। जिला प्रचारक कमल ने युवाओं से आत्मनिर्भर बनने के साथ धर्म की रक्षा को आगे आने का आह्वान किया। कहा की हिंदु समाज को संगठित करने के लिए आरएसएस महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं से संघ से जुड़ने की अपील की। लोगों से लोकतंत्र के पर्व पर मतदान कर अपनी जिम्मेदारी निभाने को आह्वान भी किया गया। कई स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ स्वयं सेवकों का स्वागत किया गया। इस दौरान खंड कार्यवाहक भीम बिष्ट, नवीन शर्मा, हरेंद्र नेगी, राकेश कपिल, कुंदन चिलवाल, राकेश राणा, आंनद नेगी, हरीश साह, दीपक रैक्वाल, हेमराज नयाल, योगेश कबडवाल समेत पचास स्वयं सेवक मौजूद रहे। भवाली, खैरना, रामगढ़ व क्वारब पुलिस की टीम निगरानी में जुटी रही।




