🔳विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ अंखड रामायण पाठ का श्रीगणेश
🔳आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने की भागीदारी
🔳देर शाम तक जारी रहा भजन कीर्तनों का दौर
🔳गुरुवार को भंडारे के साथ होगा पारायण
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर गरमपानी स्थित सुप्रसिद्ध शांति देवी मंदिर में विधी विधान से पूजा अर्चना के साथ अखंड रामायण पाठ का श्रीगणेश हो गया। क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे माता भक्तों ने भजन कीर्तनों से माहौल भक्तिमय कर दिया।
बुधवार को शांति देवी माता मंदिर में सुबह धर्माचार्यों ने यजमानों से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। विधी विधान से पूजा अर्चना के साथ अंखड रामायण पाठ शुरु हुआ। आसपास के खैरना, डोबा, मझेडा, रामगढ़, छड़ा, लोहाली, रातीघाट आदि क्षेत्रों से पहुंचे माता भक्तों ने कार्यक्रम में भागीदारी की। भजन कीर्तनों से माहौल भक्तिमय हो उठा। माता के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। आयोजन समिति सदस्यों के अनुसार गुरुवार को हवन, महाआरती व पूर्णाहुति के बाद भंडारा लगेगा। समिति सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने का आह्वान किया है।

error: Content is protected !!