🔳भोर्या बैंड को बाद पाडली क्षेत्र में आग की चपेट में आई पहाड़ी
🔳लगातार गिर रहे पत्थरों से आवाजाही हुई खतरनाक
🔳यात्री व वाहन चालक जान हथेली पर आवाजाही को मजबूर
🔳आज पर काबू पाने को ठोस रणनीति तैयार करने की उठी मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट))))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटी पहाड़ियां लगातार आग की चपेट में आकर खाक होती जा रही है बावजूद कोई सुधलेवा नहीं है। पहाड़ियों में धधक रही आग से लगातार पत्थर गिरने से आवाजाही भी खतरनाक हो चुकी है। यात्री व वाहन चालक जान हथेली पर आवाजाही को मजबूर हो चुके हैं।
गांवों से सटे जंगलों के आग से राख हो जाने के बाद अब कुमाऊं की लाइफ लाइन कहे जाने वाले अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटी पहाड़ियां आग की चपेट में आ गई है। बीते दिनों गरमपानी, खैरना तथा भोर्या बैंड़ क्षेत्र से सटी थुआ की पहाड़ी पर आग लगने के बाद अब बुधवार को पाडली व जौरासी के नजदीक की पहाड़ी पर आग धधक उठी। पहाड़ी पर लगी आग की चपेट में आकर घास व चीड़ के पेड़ भी जल गए। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने से दुर्घटना का जोखिम भी बढ़ गया है। हाइवे पर आवाजाही करने वाले यात्री व वाहन चालक जान हथेली पर आवाजाही को मजबूर हो चुके हैं। हाइवे से सटी पहाड़ियों में लगातार आग धधकने व खतरा बढ़ने के बावजूद सुध न लिए जाने से क्षेत्रवासियों में गहरा रोष व्याप्त है। व्यापारी नेता महेंद्र सिंह बिष्ट ने आग की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष रणनीति तैयार करने की मांग वन विभाग से की है।

error: Content is protected !!