🔳प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष ने की घोषणा
🔳जल्द किया जाएगा कार्यकारिणी का विस्तार
🔳संगठन की मजबूती को प्रत्येक बाजार में महिला इकाई का होगा गठन
🔳व्यापारियों ने समस्याओं के समाधान को एकजुट होकर संघर्ष का किया आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर खैरना बाजार क्षेत्र में प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की महिला ईकाई अस्तित्व में आ गई है। जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कोर कमेटी व खैरना नगर ईकाई की सहमति से महिला इकाई अध्यक्ष पद पर राधा गोस्वामी की नियुक्ति की है। नवनियुक्त अध्यक्ष जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार करेंगी। राधा गोस्वामी की नियुक्ति पर व्यापारियों ने खुशी व्यक्त की है।
प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने संगठनात्मक मजबूती को गरमपानी, खैरना, छड़ा, पातली, भुजान,टूनाकोट, चमड़ियां, सुयालबाड़ी बाजार में इकाईयों के गठन के बाद अब महिला इकाईयों के गठन की तैयारी तेज कर दी है। पहले चरण में खैरना बाजार क्षेत्र से इसकी शुरुआत की गई है। बुधवार को संगठन के जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कोर कमेटी की संस्तुति पर खैरना निवासी राधा गोस्वामी को महिला इकाई की कमान सौंपीं है। राधा से संगठन की मजबूती व महिला व्यापारियों की समस्यायों के समाधान को संघर्ष का आह्वान किया है। संगठन के प्रदेश संयोजक डा. धर्म यादव व प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता के अनुसार पूरे प्रदेश में महिला इकाईयों का गठन किया जाएगा। राधा को महिला इकाई का अध्यक्ष बनाए जाने पर नगर अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, विरेन्द्र सिंह, मनीष तिवारी, गोविन्द सिंह, विक्रम सिंह, सुनील मेहरा, कुलदीप सिंह, आंनद सिंह, संजय सिंह, फिरोज अहमद, दीवान सिंह आदि ने खुशी व्यक्त की है।




