🔳कोसी नदी पर सेतू निर्माण न होने से परेशान गांवों के बाशिंदे
🔳चौंदह वर्ष पूर्व सत्ता व विपक्ष के माननीय कर चुके शिलान्यास
🔳लंबा समय बीतने के बावजूद अस्तित्व में नहीं आ सका सेतू
🔳ग्रामीणों ने सेतू निर्माण को फिर बुलंद की आवाज

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट))))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे गांवों के बाशिंदे चौदह वर्ष से एक अदद मोटर पुल का इंतजार कर रहे हैं। पर इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। यह हालत तब है जब सत्ता व विपक्ष से जुड़े माननीय पुल निर्माण का शिलान्यास भी कर चुके पर आज तक पुल अस्तित्व में नहीं आ सकी है। गांव के बाशिंदों ने अब एक बार फिर मोटर पुल निर्माण की आवाज बुलंद कर दी है।

हाइवे से सटे तमाम गांवों को जोड़ने के लिए भुजान- बोहरागांव – ज्याडी़ मोटर मार्ग का निर्माण किया जा चुका है। वर्षों पहले ज्याडी़ गांव के नजदीक कोसी नदी पर मोटर पुल निर्माण की कवायद शुरु हुई ताकी आधा दर्जन से भी अधिक गांवों के सैकड़ों बाशिंदे भुजान – बोहरागांव – ज्याडी़ मोटर मार्ग से आवाजाही कर अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर पहुंच सकें। वर्ष 2010 में तत्कालीन लोनिवि मंत्री स्वर्गीय प्रकाश पंत, अजय भट्ट, करन माहरा ने बकायदा पुल का शिलान्यास भी कर दिया। उम्मीद जगी की अब गांवों को आवाजाही सुगम हो सकेंगी साथ ही किसान भी उपज को हाइवे तक पहुंचा सकेंगे। पर आज चौदह वर्ष का लंबा समय बीतने के बावजूद मोटर पुल अस्तित्व में नहीं आ सकी है। शिलान्यास को लगा पत्थर भी क्षतिग्रस्त हो चुका है। पुल निर्माण न होने से गांवो के बाशिंदों को करीब पंद्रह किमी का लंबा सफर तय कर हाइवे पर पहुंचना पड़ता है। सेतू निर्माण न होने से लोगों में मायूसी भी है। स्थानीय गोधन सिंह नेगी, शंकर नैनवाल, कैलाश सिंह, पंकज नेगी के अनुसार यदि पुल निर्माण किया गया होता तो तमाम समस्यायों से निजात मिल जाती। मोटर मार्ग निर्माण के बावजूद आज भी लोग पैदल आवाजाही कर हाइवे की दूरी नापने को मजबूर हैं। महेश नैनवाल, रमेश नैनवाल, कुंवर सिंह, चंदन सिंह, भवान सिंह, शंकर टम्टा, रवि, प्रकाश, चंदन, प्रियांशु नेगी ने कोसी नदी पर सेतू निर्माण की पुरजोर मांग उठाई है। साफ कहा है की यदि पुल निर्माण को कवायद शुरु नहीं हुई तो फिर की रणनीति भी तैयार की जाएगी।

error: Content is protected !!