🔳बेतालघाट की तीनों बेटियां हल्द्वानी की महिला रामलीला में कर रही शिरकत
🔳शानदार अभिनय के दम पर बटोर रही तालियां
🔳बेतालघाट के पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने व्यक्त की खुशी

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

पुनर्नवा महिला समिति के तत्वावधान में हल्द्वानी स्थित उत्थान मंच हीरानगर मे महिला रामलीला बेतालघाट की तीन बेटियां मुख्य किरदार में नजर आएंगी। बेतालघाट निवासी लक्षिता लक्ष्मण, दिव्यांशी भरत जबकि सिद्धी शत्रुघ्न का किरदार निभाएंगी। खास बात यह है की तीनों ही असल जीवन में भी सगी बहनें हैं। बेटियों के हल्द्वानी शहर में हो रही रामलीला में जगह बनाने पर बेतालघाट क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने खुशी व्यक्त की है।

बेतालघाट निवासी तीन सगी बहनें हल्द्वानी में हो रही रामलीला में खूब वाहवाही लूट रही है। रामलीला कमेटी अध्यक्ष बेतालघाट शंकर जोशी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य गीता जोशी की तीनों पुत्रियां हल्द्वानी के उत्थान मंच में हो रही रामलीला में लक्ष्मण, भरत तथा शत्रुघ्न के किरदार में नजर आ रही है। बचपन से ही मेधावी लक्षिता, दिव्यांशी व सिद्धी बेतालघाट में होने वाले रामलीला मंचन में भी विभिन्न किरदार निभाती है। पिता शंकर जोशी पिछले 23 वर्षों से बेतालघाट में रावण का किरदार निभा रहे हैं। लक्षिता, दिव्यांशी व सिद्धी के अनुसार उन्होंने अपने पिता से ही अभिनय की बारिकियां सिखी है। पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने तीनों बेटियों के बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

error: Content is protected !!