🔳स्थानीय लोगों ने हो हल्ला कर आगे न बढ़ने की दी चेतावनी
🔳खतरा भांप छोटे बच्चों साथ नदी से बाहर आए पर्यटक
🔳पूर्व में कई लोग कोसी नदी क्षेत्र में डूबकर गंवा चुके हैं जिंदगी
🔳तपिस बढ़ने के साथ ही नदी को रुख करने लगे हैं पर्यटक
🔳स्थानीय लोगों ने खतरे वाले स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने की उठाई मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
तपिस बढ़ने के साथ ही पर्यटकों का नदियों से मोह भी बढ़ गया है। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे के नजदीक बहने वाली कोसी नदी क्षेत्र में पर्यटक जान जोखिम में डाल गहराई वाले स्थानों पर पहुंच जा रहे हैं जबकि पूर्व में कई लोग गहराई वाले स्थानों पर डूबकर जान गंवा चुके हैं। व्यापारियों व पंचायत प्रतिनिधियों ने गहराई वाले स्थानों पर नहाना प्रतिबंधित किए जाने की मांग पुलिस प्रशासन से की है।
हाइवे के नजदीक बहने वाली कोसी नदी में बीते कुछ वर्षों में ही कई लोग डूबकर मारे जा चुके है। गहराई से अनजान लोग नदी में नहाने तो उतरे पर फिर कभी लौटकर नहीं आए। भोर्या बैंड़, लोहाली, जौरासी समेत तमाम क्षेत्रों में लोग जान गंवा चुके हैं। अब तापमान बढ़ने के साथ ही पर्यटक एक बार फिर नदी की ओर रुख करने लगे हैं। शुक्रवार को खतरे से अनजान पर्यटकों का परिवार लोहाली क्षेत्र में नदी के गहराई वाले स्थान पर पहुंच गया। कुछ लोग नहाते नहाते गहराई वाले स्थान पर भी पहुंच गए। पर्यटक छोटे छोटे बच्चों को भी गहराई वाले क्षेत्र में ले जाने लगे। आसपास के लोगों के चिल्लाने पर नदी में उतरे पर्यटक नदी से बामुश्किल बाहर आए। स्थानीय लोगों ने पर्यटकों को गहराई वाले क्षेत्र की जानकारी दी और नदी में न उतरने की अपील की। क्षेत्रवासियों की बात मान नदी से बाहर आकर पर्यटक गंतव्य की ओर रवाना हुए गनीमत रही की स्थानीय लोगों ने पर्यटकों को सावधान कर दिया और बड़ी घटना टल गई। व्यापारी नेता वीरेंद्र सिंह बिष्ट, गोधन सिंह, पंकज नेगी, गजेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, विनोद मेहरा, मनीष तिवारी, मनोज नैनवाल, दुर्गा सिंह बिष्ट, दीवान सिंह,चंदन सिंह आदि ने नदी में नहाना प्रतिबंधित किए जाने तथा जगह-जगह चेतावनी बोर्ड लगाने की की मांग उठाई है ताकि भविष्य की कामना करते संभावित घटनाओं को डाला जा सके।




