🔳 विद्युत विभाग के ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान में हुआ खुलासा
🔳लंबे समय से मिल रही शिकायतों पर हरकत में आया विभाग
🔳आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज
🔳अन्य क्षेत्रों में भी कई लोग विभाग के रडार पर

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बिजली चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों पर विद्युत विभाग की टीम ने बेतालघाट ब्लॉक के नौघर व मल्ली सेठी क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाकर तीन लोगों को पकड़ लिया। विद्युत विभाग की टीम ने बिजली चोरी में लिप्त तीन लोगों के खिलाफ राजस्व पुलिस को तहरीर सौंप मुकदमा दर्ज करवा दिया है। एसडीओ मनोज तिवारी के अनुसार बिजली चोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।

शुक्रवार को विद्युत विभाग की टीम ने एसडीओ मनोज तिवारी की अगुवाई में बेतालघाट ब्लॉक के नौघर तथा मल्ली सेठी क्षेत्र में बिजली चोरी पर शिकंजा कसने के लिए ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान भूपाल सिंह, ज्योति स्वरूप तथा नरेंद्र कश्मीरा के घरों में बिजली चोरी की पुष्टि हुई। तीनों ही विद्युत मीटर में छेड़छाड़ कर चोरी की बिजली से अपने अपने घरों में विद्युत उपकरण संचालित कर रहे थे। विद्युत विभाग की टीम ने तीनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की साथ ही राजस्व पुलिस को तहरीर दे मुकदमा भी दर्ज करवा दिया। एसडीओ मनोज तिवारी के अनुसार बिजली चोरी करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान अवर अभियंता गजेंद्र सिंह, हिमांशु, भूपाल, दीपक उप्रेती, बाल किशन, मदन आगरी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!