🔳गांव गांव प्रचार को तैयार की गई रणनीति
🔳भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प
🔳 अमेल गांव से शुरु होगा प्रचार अभियान

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही कांग्रेस पार्टी ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। गरमपानी व बेतालघाट में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ कर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार की रणनीति तैयार की गई। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप सांसद प्रत्याशी प्रकाश जोशी को रिकार्ड मतों से जीत दिलाने का आह्वान किया।

गुरुवार को गरमपानी में हुए कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया गया। बेतालघाट में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शेखर दानी ने विधी विधान से पूजा अर्चना कर कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यालय में हुई बैठक में चुनाव प्रचार की रणनीति तैयार की गई। गांवों में प्रचार को पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। ब्लॉक अध्यक्ष शेखर दानी ने कार्यकर्ताओं से भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। कहा की समस्यायों से आमजन परेशान हो चुका है। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयों ने सांसद प्रत्याशी प्रकाश जोशी को रिकार्ड मतों से जीत दिलाने का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मोहित पंत, पूरन चंद्र, दयाल राम, मनोहर सिंह बिष्ट, केवल सिंह, देवेंद्र नैनवाल, भूपाल राम, पीसी गोरखा, महेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!