🔳 खान विभाग के साथ ही पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती
🔳 कोसी घाटी में नियमों की बली देने का कार्य शुरु
🔳 सरकार को लगाई जा रही राजस्व की चपत
🔳 लोगों में पनपने लगा रोष कार्रवाई की उठी मांग

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

उपखनिज तस्करी के लिए कुख्यात कोसी घाटी में वैध की आड़ में अवैध खनन की तैयारी शुरु हो गई है। सरकार के नियमों की धज्जियां उड़ा काले कारोबार का ताना बाना तैयार कर लिया गया है। बगैर तोल कांटे के उपखनिज पट्टे से खदान शुरु होने की सुगबुगाहट से गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

कोसी घाटी में सरकार ने उपखनिज पट्टों की स्वीकृति दी है पर नियमों को ताक पर रख अवैध खनन का ताना बाना तैयार कर लिया गया है। कई जगह स्वीकृत उपखनिज पट्टो का संचालन बगैर तौल कांटे के शुरु होने से तमाम गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कोसी नदी क्षेत्र में स्वीकृत उपखनिज पट्टे पर नियमों को ताक पर रख बगैर तौल कांटे के उपखनिज की निकासी होने से मामला तूल पकड़ गया है। नियमों को ताक पर रख खान विभाग के साथ ही पुलिस प्रशासन को भी खुली चुनौती दी जा रही है। मानकों के उलट कार्य होने से जहां सरकार को राजस्व की चपत लगाई जा रही है वहीं लोगों में भी रोष पनपने लगा है। नियमों का उल्लघंन होने पर आंदोलन की सुगबुगाहट भी तेज होने लगी है।

error: Content is protected !!