🔳यातायात का दबाव बढ़ने से गहराती जा रही दरारें
🔳एनएच प्रशासन के सुध न लेने से लोगों में नाराजगी
🔳कभी भी बड़ी घटना का जताया अंदेशा
🔳सुरक्षित यातायात के लिए समय रहते ठोस उपाय किए जाने की उठी मांग

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर खैरना चौराहे पर कलमठ दरकने से बड़ी घटना का अंदेशा बना हुआ है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। टैक्सी चालकों ने दरक रहे कलमठ पर मिट्टी डाल सुरक्षित आवाजाही के लिए बना दिया है पर खतरा लगातार मंडरा रहा है। व्यापारी व टैक्सी चालकों ने खतरा टालने को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है।

हाइवे पर आवाजाही खतरनाक बन चुकी है। करोड़ों रुपये का बजट अवमुक्त होने के बावजूद हाइवे जगह जगह खस्ताहाल है। सुरक्षात्मक कार्य न होने से खतरा दो गुना बढ़ चुका है। जाम की समस्या बढ़ने के साथ ही दुर्घटनाओं का ग्राफ भी बढ़ता ही जा रहा है। अब खैरना चौराहे के समीप बनाया गया कलमठ जवाब देने लगा है। बीचोंबीच गड्ढा होने व दरारें गहराने से खतरा बढ़ता ही जा रहा है। हाइवे पर रोजाना हजारों वाहन आवाजाही करते हैं ऐसे में जोखिम दोगुना बढ़ चुका है। यात्री व वाहन चालक जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हो चुके हैं। बढ़ते खतरे को देख टैक्सी चालकों ने खतरा टालने को गहरा रही दरारों को रोकने के लिए उसके उपर मिट्टी भी डाली पर वाहनों के भारी दबाव से खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा। एनएच प्रशासन की अनदेखी से क्षेत्रवासियों में गहरा रोष व्याप्त है। स्थानीय महेंद्र सिंह बिष्ट, दीवान सिंह, गजेन्द्र नेगी आदि ने दरक रहे कलमठ को दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई है ताकि खतरा टल सके।

error: Content is protected !!