🔳खैरना से भवाली तक जाम बन चुकी बड़ी समस्या
🔳जहां तहां लग जा रही वाहनों की कतार, यात्री हो रहे परेशान
🔳कैंची व खैरना बाजार में पैदल आवाजाही करने वाले परेशान
🔳लगातार व्यवस्था बिगड़ने के बावजूद नहीं किए जा रहे उपाय

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर खैरना से भवाली तक लगभग बीस किलोमीटर का क्षेत्र वाहन चालकों व यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। रोजाना जगह जगह जाम से यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो जा रही है। आवाजाही कर रहे लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बावजूद व्यवस्था में सुधार को ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। यातायात व्यवस्था दुरुस्त न होने पर व्यापारियों में भी गहरी नाराजगी है।

कुमाऊं की लाइफ लाइन के तौर पर पहचान रखने वाले महत्वपूर्ण अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर जाम एक बड़ी समस्या बन चुका है। रोजाना हजारों छोटे बड़े वाहन हाइवे पर आवाजाही करते हैं पर जगह जगह जाम लगने से वाहनों के पहिए थम जा रहे हैं। जाम के कारण हाइवे पर वाहनों कि कतार लगने से कैंची धाम, खैरना बाजार क्षेत्र में पैदल आवाजाही करने वालों की जिंदगी पर भी खतरा बढ़ता ही जा रहा है। कई जगह आपदा से ध्वस्त हाइवे पर वन वे आवाजाही व कैंची क्षेत्र में बेतरतीब ढंग से पार्क किए जा रहे वाहन जाम का एक मुख्य कारण बनता जा रहा है। जाम लगने से आवाजाही करने वाले यात्रियों को भी घंटों इंतजार को भी मजबूर होना पड़ रहा है। हल्द्वानी से महानगरों को रवाना होने वाले यात्रियों की ट्रेनें तक छूट जा रही है जबकि पहाड़ से तराई व तराई से पहाड़ जा रहे यात्रियों को भी तमाम दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है‌। विरेन्द्र सिंह बिष्ट, गजेन्द्र साथ, रघुराज सिंह बर्गली, हीरा सिंह, फिरोज अहमद, मनीष तिवारी ने हाइवे पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

error: Content is protected !!