🔳80 हजार रुपये के स्पेयर पार्ट्स हुए थे बीते दिनों गायब
🔳व्यापारी की खोजबीन में महज बीस हजार रुपये के पार्ट्स हुए बरामद
🔳खैरना चौकी पुलिस ने शुरु की मामले की जांच
🔳स्थानीय व्यापारियों ने मामले का खुलासा कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की उठाई मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र कबाड़ का कार्य करने वालों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। आटोमोबाइल की दुकान से गायब सामान खैरना क्षेत्र में कबाड़ का कार्य करने वाले व्यक्ति के आवासीय परिसर से मिला। व्यापारी के अनुसार लगभग 80 हजार रुपये का स्पेयर पार्ट्स गायब हुआ है जिसमें से महज बीस हजार का सामना मिला है। खैरना पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
गरमपानी क्षेत्र में आटोमोबाइल की दुकान संचालित करने वाले नरेंद्र मेहरा की दुकान के बाहर व अंदर से बीते दिनों लगभग अस्सी हजार रुपये के स्पेयर पार्ट्स गायब हो गए। पार्ट्स गायब होने से व्यापारी सख्ते में आ गया। व्यापारी ने अपने स्तर से गायब पार्ट्स की खोजबीन शुरु की। शनिवार को खैरना चौराहे के समीप कबाड़ का कार्य करने वाले व्यक्ति के पास स्पेयर पार्ट्स की कुछ सामग्री मिल गई। मामले की सूचना चौकी पुलिस खैरना को भी दी गई। व्यापारी नरेंद्र मेहरा के अनुसार लगभग अस्सी हजार रुपये के पार्ट्स गायब हुए हैं जिसमें से महज बीस हजार रुपये के ही पार्ट्स मिले हैं। बाकी पार्ट्स गायब है। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के अनुसार मामले की जांच शुरु कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय व्यापारियों ने भी मामले का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। अंदेशा जताया है लंबे समय से पुलिस व स्थानीय लोगो की आंखों में धूल झोंक गलत कार्यो को अंजाम दिया जा रहा है।




