🔳गांवों से खरिदादारी करने पहुंचे ग्रामीण मायूस होकर लौटे वापस
🔳धनराशि उपलब्ध न होने से नहीं कर पाए खरिदारी
🔳बाजार में स्थित दो एटीएम मशीनों से नहीं मिली धनराशि
🔳व्यवसाय प्रभावित होने से व्यापारियों ने जताई नाराजगी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

होली महोत्सव पर गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में स्थित निजी बैंकों के एटीएम से धनराशि उपलब्ध न होने से लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगदी न मिलने के कारण गांवों से खरीददारी को बाजार पहुंचने वाले गांवो के बाशिंदों को भी मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। व्यापारियों ने त्यौहार पर अव्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताई है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में चार निजी बैंक है। जबकि दो बैंकों के एटीएम भी संचालित है पर ठीक होली त्यौहार के नजदीक आने के साथ ही एटीएम मशीनों से धनराशि निकासी ठप हो गई है। तमाम गांवों के मध्य में स्थित बाजार क्षेत्र में आसपास के गांवो के बाशिंदे रविवार को खरिददारी करने बाजार क्षेत्र पहुंचे पर एटीएम मशीन से धनराशि न मिलने से गांव के बाशिंदों को परेशानी का सामना करना पडा़। धनराशि न मिलने से ग्रामीण मायूस होकर वापस लौट गए जिस कारण बाजार में भी उम्मीद के मुताबिक व्यवसाय नहीं हो सका। व्यापारी नेता विरेन्द्र सिंह बिष्ट, सुनील मेहरा, कुलदीप सिंह, राजन मौर्या आदि ने त्यौहार के समय एटीएम सेवा का लाभ लोगों को न मिलने से गहरी नाराजगी जताई। आरोप लगाया की व्यवस्था गड़बड़ाने से व्यवसाय पर भी असर पड़ा है। तत्काल एटीएम सेवा संचालित करने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!