🔳टूनाकोट गांव में चलाया गया विशेष सफाई अभियान
🔳मंदिर व गांव के रास्ते से झाड़ियां काट किया गया निस्तारण
🔳गांव को साफ सुथरा बनाए रखने का किया गया आह्वान
🔳 अभियान में मातृशक्ति ने की बढ़-चढ़कर भागीदारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

समीपवर्ती टूनाकोट गांव में महिलाओं ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर कूड़ा निस्तारण किया। झाड़ियों को काट रास्तों की सफाई की। लोगों को साफ सफाई के बारे में जागरुक किया गया। लोगों से गांव को साफ सुथरा रहने की अपील की गई।
शुक्रवार को टूनाकोट गांव में होली महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। होली गायन से पूर्व गांव की महिलाओं ने गांव में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। मंदिर परिसर से अभियान का श्रीगणेश किया गया। गांव के मुख्य रास्ते, पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय के आसपास झाड़ियां काट निस्तारण किया गया। गांव में जगह जगह फैले कूड़े का निस्तारण किया गया। महिलाओं ने कहा कि गांव को स्वच्छ रखने से तमाम बीमारियां दूर रहती हैं। लोगों से गांव को साफ सुथरा बनाए रखने की अपील की गई। आशा कार्यकर्ता उषा देवी की अगुवाई में चले अभियान में गांवो की दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने भागीदारी की।भविष्य में भी स्वच्छता अभियान चलाए जाने की बात कही। बाद में मंदिर में होली गायन किया गया। इस दौरान तुलसा देवी, आशा देवी, विमला देवी, माधुरी देवी, अंबा देवी, सरस्वती देवी, अंजू मेहरा, मीना देवी, रजनी मेहरा, कमला देवी, आंनदी देवी, शोभा मेहरा आदि मौजूद रहे।