🔳 विभागीय अनदेखी का खामियाजा उठाने को हुए मजबूर
🔳कई बार मांग उठाए जाने के बावजूद नहीं ली जा रही सुध
🔳 मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल तक पहुंची मामले की शिकायत

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

मिनी स्टेडियम तथा जीआईसी बेतालघाट के समीप स्थित हैंडपंप के एक महीने से भी अधिक समय से खराब होने से विद्यार्थियों व खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। सामाजिक कार्यकर्ता तारा भंडारी ने हैड़पंप को तत्काल दुरुस्त करवाए जाने की मांग उठाई है। तारा भंडारी के अनुसार शिकायत को मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल पर भी दर्ज करवाया जा चुका है।

गांवों में पेयजल व्यवस्था के लिए हैंडपंप स्थापित किए गए है‌ पर अब हैंडपंप भी विभागीय अनदेखी का दंश झेल रहे हैं जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बेतालघाट स्थित मिनी स्टेडियम व राजकीय इंटर कॉलेज के समीप हैंडपंप के एक महीने से भी अधिक समय से खराब होने के बावजूद सुध नहीं ली जा रही। स्टेडियम में पहुंचने वाले खिलाड़ियों व विद्यार्थियों को पानी की बूंद बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। वहीं आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समाजिक कार्यकर्ता तारा भंडारी के अनुसार कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद कोई सुध नहीं ली जा रही। तारा भंडारी ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल पर भी दर्ज करा जल्द हैंडपंप को दुरुस्त करने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!