🔳एक बाइक सवार असंतुलित होकर रपटकर हुआ घायल
🔳गुलदार ने दो यात्री वाहनों पर भी लगाई छलांग
🔳घटना से गांवों में मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत
🔳 पिंजरा लगाने की उठी पुरजोर मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
मवेशियों को मार डालने के बाद अब गुलदार सड़कों पर आवाजाही कर रहे लोगों पर भी हमलावर होने लगा है। भुजान – बेतालघाट मोटर मार्ग पर थापली गांव के समीप गुलदार ने तीन बाइक सवारो वह दो वाहनों पर झपट गया। गनीमत रही की बाइक व वाहन सवार भी लोग बाल बाल बच गए। घटना से गांवो में हड़कंप मच गया है। भाजपा किसान मोर्चा के दलिप सिंह बोहरा ने वन क्षेत्राधिकारी को सूचना दे गुलदार के बढ़ते आंतक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।
गांवों में गुलदार का आंतक बढ़ता ही जा रहा है। मवेशियों को मारने के बाद अब गुलदार ने मुख्य सड़क की ओर रुख कर लिया है। शाम के वक्त जंगल की ओर से गुलदार भुजान – बेतालघाट मोटर मार्ग पर उतर आया। थापली व खैरनी गांव के बीच खैरना बाजार से घर की ओर लौट रहे तीन बाइक सवारों पर गुलदार हमलावर हो गया। बाइक सवारों ने बामुश्किल जान बचाई। एक बाइक सवार असंतुलित होकर रपटने से जख्मी तक हो गया। कुछ ही देर में एक पिकअप व यात्रियों से भरी मैक्स वाहन पर भी आक्रोशित गुलदार ने हमला कर दिया। गनीमत रही की कोई चोटील नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया। गुलदार के आवाजाही करने वालों पर हमलावर करने की सूचना से हड़कंप मच गया। गांवों के लोग भी डर से घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। भाजपा नेता दिलिप सिंह बोहरा ने वन क्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा को सूचना दे ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है। स्थानीय बहादुर सिंह जलाल, भगवत सिंह, रोशन जलाल, भुपाल सिंह, बचे सिंह, ठाकुर सिंह, ललित प्रकाश, गोपाल सिंह, नंदन राम आदि ने गुलदार के आंतक से निजात दिलाने को पिंजरा लगाने की मांग उठाई है। चेताया है की यदि अनदेखी की गई तो कभी भी बड़ी घटना सामने आ सकती है।




