🔳कैंची पुलिस के विशेष चैकिंग अभियान के दौरान चढ़ा हत्थे
🔳पहाड़ से हल्द्वानी पहुंचाकर ठिकाने लगाने की थी रणनीति
🔳 आरोपित को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
🔳पुलिस जांच में जुटी, नेटवर्क खंगालने की तैयारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान के दौरान चरस ले जा रहे बोलेरो वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चरस की कीमत एक लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। चौकी प्रभारी कैंची कृष्णा गिरी के अनुसार चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों को बख्सा नहीं जाएगा।
कैंची पुलिस की टीम ने चौकी प्रभारी कृष्णागिरी की अगुवाई में अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कैंची से करीब एक किलोमीटर नीचे पनी राम ढाबे के समीप विशेष चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पहाड़ से हल्द्वानी की ओर जा रहे बोलेरो वाहन यूके 04 5459 को चेकिंग के लिए रोका गया।पुलिस को देख चालक खाती दोबाड़ गांव, थाना कपकोट, जिला बागेश्वर निवासी ललित सिंह दानू पुलिस को देख सकपका गया। वाहन रोक वह भागने लगा। हरकत में आई पुलिस टीम ने चालक को दबोच लिया। तलाशी लेने उसके कब्जे से 855 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल आरोपित को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। चौकी प्रभारी कृष्णा गिरी के अनुसार पकड़ी गई चरस की कीमत लगभग एक लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। आरोपित चरस को हल्द्वानी बचने के फिराक में था। चौकी प्रभारी के अनुसार नशे पर अंकुश को अभियान आगे भी जारी रहेगा। जांच कर नशा तस्करों का नेटवर्क भी ध्वस्त किया जाएगा। इस दौरान हेड कांस्टेबल महेंद्र पाल, वीर सिंह, अरविंद सिंह, सोनू सिंह, राजेंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!