= क्वारब चौकी इंचार्ज दलीप सिंह बिष्ट हुए सेवानिवृत्त
= लोगों ने की कार्यकाल की सराहना

(((अंकित सुयाल की रिपोर्ट)))

क्वारब चौकी प्रभारी दलीप सिंह बिष्ट शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। सादे समारोह में स्थानीय लोगों व पुलिस कर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। क्षेत्र के लिए किए गए कार्यों की सराहना की गई।

खीनापानी स्थित चौकी में हुए सादे कार्यक्रम में चौकी प्रभारी दलीप सिंह बिष्ट को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि दलीप सिंह बिष्ट की कार्यशैली बेहद सराहनीय रही। क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं के समाधान को उन्होंने गंभीरता से कार्य किया। साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था भी बनाई रखी। खैरना चौकी में तैनाती के दौरान भी दलीप सिंह बिष्ट का कार्यकाल सराहनीय रहा। पुलिसकर्मियों ने कहा कि समय-समय पर उनको भी चौकी इंचार्ज ने बेहतर कार्य करने की सिख दी। लोगों ने दलीप सिंह बिष्ट के उज्जवल भविष्य की कामना भी की। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी मदन सुयाल, घनश्याम सुयाल, कांस्टेबल आनंद राणा समेत कई क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।