🔳गांवों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया फूलदैई त्यौहार
🔳सुबह से ही नौनिहालों में दिखा खूब उत्साह
🔳देहरी पूजन के बाद नौनिहालों को बांटे गए उपहार
🔳मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना से माहौल भक्तिमय
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

लोकपर्व फूलदैई का त्यौहार कोसी घाटी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह घरों व मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद नौनिहालों ने हाथ में सजी फूलों की टोकरी ले द्वार द्वार जाकर देहरी पूजन किया। लोगों ने बच्चों को उपहार भेंट किए। मंदिरों में देर शाम तक भजन कीर्तन भी हुए। घरों में विशेष पकवान भी तैयार किए गए।
कुमाऊं में खुशहाली का प्रतीक व चैत मास की संक्रान्ति को मनाए जाने वाले फूलदैई त्यौहार पर नौनिहालों में खूब उत्साह दिखा। गुरुवार सुबह से ही नौनिहालों ने मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना कर घरों में फूलों से देहरी पूजन किया। सुख, समृद्धि के लिए फूल देई छम्मा देई, देणी द्वारा, भर भकार…… ये देली स बारम्बार नमस्कार……. फूले द्वारा…… फूल देई, छम्मा देई गीत गाकर घरों व दुकानों की देहली पर फूलों व चावल की बारिश की। गांवों में घरों के आंगन में लोगों ने लोकगीत गाकर त्यौहार मनाया। गरमपानी, खैरना, बेतालघाट, सुयालबाड़ी, टूनाकोट समेत आसपास के तमाम गांवों में स्थित मंदिरों में त्यौहार पर माहौल भक्तिमय बना रहा। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। लोगों ने नौनिहालों को उपहार भी भेंट किए। बच्चों को घरों में बनाए गए पकवान भी दिए गए। चैत मास की संक्रान्ति पर मनाए जाने वाले त्यौहार के साथ ही गांवों में होली गायन का भी श्रीगणेश हो गया।

error: Content is protected !!