🔳गरमपानी में हुई चुनाव संचालन समिति की अहम बैठक
🔳पदाधिकारियों को दिए गए विभिन्न दिशा निर्देश
🔳केंद्र व राज्य सरकार के कार्यों की जानकारी दे आमजन को भाजपा से जोड़ने का आह्वान
🔳भाजपा लोकसभा चुनाव संयोजक ने लिया संगठनात्मक कार्यों का फिडबैक
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
भाजपा चुनाव संचालन समिति की अहम बैठक में कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। संचालन समिति समिति संयोजक बलवंत सिंह भौर्याल ने विभिन्न दिशा निर्देश दिए। चुनाव मैदान में पूरी तैयारी के साथ उतरने की रणनीति तैयार की गई। आमजन को केंद्र व राज्य सरकार के कार्यों को बता अधिक से अधिक भाजपा की सदस्यता दिलाने का आह्वान किया गया।
बुधवार को गरमपानी स्थित सभागार में लोकसभा चुनाव संचालन समिति संयोजक बलवंत सिंह भौर्याल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। नैनीताल विधानसभा के बेतालघाट, गरमपानी, भवाली, नैनीताल मंडल के अध्यक्षों से संगठनात्मक कार्यों का फीडबैक लिया गया। चुनाव के दौरान बूथवार टीम गठित करने, प्रचार, अनुशासन समिति, रैली, नुक्कड़ सभाएं, सदस्यता अभियान आदि पर चर्चा की गई। स्टार प्रचारकों समेत अन्य व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारी सौंपने पर मंथन किया गया। घोषणा पत्र सुझाव पेटी में डाले गए। संयोजक बलवंत सिंह भौर्याल ने पूरी तैयारी व ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतर लोकसभा प्रत्याशी को रिकार्ड मतों से जीत दिलाने का आह्वान किया। केंद्र व राज्य सरकार के कार्यों को आमजन तक पहुंचा अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाने की अपील की। इस दौरान महामंत्री आदित्य कोठारी, विस्तारक दिनेश आर्या, विधानसभा संयोजक प्रदीप जनौटी, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष नंदी खुल्बे, पंकज अदैती, आंनद बिष्ट, सोबन सिंह, दिलिप बोहरा, दया किसन पोखरिया, अरविंद पडियार, प्रकाश आर्या, रमेश सुयाल आदि मौजूद रहे।




