🔳कूड़े के ढेर खोल रहे सफाई अभियानों की पोल
🔳स्वच्छ भारत अभियान के दावों को भी लग रहा पलीता
🔳कोसी व शिप्रा के संगम के आसपास हालात और विकट
🔳आस्था से जुड़ी शिप्रा नदी को साफ सुथरा बनाए रखने की उठी मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर गरमपानी खैरना बाजार के ठिक पीछे बहने वाली पवित्र शिप्रा नदी क्षेत्र में जगह जगह फैला कूड़ा स्वच्छ भारत अभियान की हकीकत बयां कर रहा है। नदी क्षेत्र में बिखरे कूड़े ने नदी की शक्लों सूरत बिगाड़ कर रख दी है। नदी क्षेत्र की हालत सफाई अभियानों की हकीकत भी बयां कर रही है।
पवित्र शिप्रा नदी लोगों के आस्था से जुड़ी है। गरमपानी खैरना बाजार के पीछे से होकर निकलने वाली शिप्रा नदी आगे जाकर कोसी नदी से मिल जाती है जिससे तमाम गांवों के लोगो के लिए पेयजल व सिंचाई योजनाएं भी बनी है। गरमपानी खैरना क्षेत्र में ही पवित्र शिप्रा नदी की स्थिति बिगड़ते जा रही है। जगह जगह डाले गए कूड़े से नदी क्षेत्र कराह रहा है। समय समय पर सफाई अभियान चलाए जाने के बावजूद नदी क्षेत्र में फैला कूड़ा सफाई अभियानों की पोल खोल रहा है। खैरना स्थित संगम क्षेत्र में हालात और विकट है। संगम तट को जाने वाले रास्ते पर ही गंदगी का अंबार लगा हुआ है। शिप्रा नदी क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे कूड़े के ढेर के बावजूद जिम्मेदार सुध लेने को तैयार ही नहीं है। जिस कारण नदी क्षेत्र कूड़े के ढेर में तब्दील होता जा रहा है। लोगों ने आस्था से जुड़ी पवित्र शिप्रा नदी क्षेत्र को साफ सुथरा बनाए रखने को ठोस उपाय किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

error: Content is protected !!