🔳गांव से मीलों का सफर तय कर पहुंच रहे हल्द्वानी
🔳भारी भीड़ होने से शाम तक इंतजार के बाद मायूस होकर लौट रहे वापस
🔳पंचायत प्रतिनिधियों ने जताई गहरी नाराजगी
🔳ग्राम पंचायतवार शिविर लगाए जाने की उठाई मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

पर्वतीय क्षेत्र में सूदूर गांवों को रहने वाले लोगों को श्रम कार्ड नवीनीकरण को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांवों से मीलों का सफर तय कर हल्द्वानी स्थित कार्यालय पहुंचने के बाद भी कार्ड के नवीनीकरण को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। नंबर न आने पर मायूस होकर वापस गांव भी लौटना मजबूरी बन चुका हैं।
सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के मकसद से श्रम व रोजगार मंत्रालय ने असंगठित क्षेत्रों में कार्य करने वाले मजदूरों को श्रम कार्ड उपलब्ध कराए हैं। योजना के तहत श्रमिकों को बुढापे में पेंशन,बीमा, वित्तिय सहायता दिए जाने का प्रावधान है। रामगढ़ व बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों लोगों ने श्रम कार्ड बनवाया है पर अब कार्ड के नवीनीकरण कराना ग्रामीणों के लिए डेढी खीर साबित हो रहा है। बीते दिनों गरमपानी में लगे शिविर से भी दूरदराज के गांवों से पहुंचे श्रमिकों को कार्ड नवीनीकरण न होने से श्रम विभाग से उपलब्ध कराई जाने वाली सामग्री नहीं मिल पाई और सूदूर गांवों से पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुबेर सिंह जीना के अनुसार कार्ड नवीनीकरण को लोग मीलों का सफर तय कर हल्द्वानी पहुंच रहे हैं पर वहां भारी भीड़ होने से नवीनीकरण कराना असंभव हो जा रहा है। वहां से भी लोग निराश होकर वापस लौट जा रहे हैं। पैसे व समय की बर्बादी के बावजूद कार्ड रिन्यूअल नहीं हो पा रहे हैं। ग्राम प्रधान कमोली तरुण कांडपाल, प्रधान मनर्सा विनोद जीना, बीडीसी जौरासी धर्मेंद्र नेगी ने विभागीय कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताई है। कार्ड नवीनीकरण को ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाने की मांग उठाई है। दो टूक चेतावनी दी की यदि उपेक्षा हुई तो फिर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा।

error: Content is protected !!