🔳खैरना निवासी युवक ने उठाई जांच की मांग
🔳जानबूझकर पुस्तैनी जमीन पर कब्जा किए जाने का आरोप
🔳हाइवे से सटे पोखरी गांव के फूलखई तोक का मामला

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

समीपवर्ती पोखरी गांव में पुस्तैनी जमीन पर पेयजल टैंक निर्माण किए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। ग्रामीण ने बगैर अनुमति टैंक निर्माण का आरोप लगा मामले में जांच की मांग उठा दी है‌। आरोप लगाया है की सोची समझी साज़िश के तहत उसकी जमीन पर टैंक निर्माण कर कब्जा कर लिया गया है।

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे पोखरी गांव में इन दिनों जल जीवन मिशन योजना के तहत कार्य गतिमान है। गांव के फूलखई तोक पर पेयजल टैंक का निर्माण कर दिया गया है जहां से गांव के बाशिंदों को पेयजल आपूर्ति की जाएगी। खैरना निवासी दिनेश सिंह बिष्ट ने आरोप लगाया की पोखरी गांव में उनकी पैतृक सम्पत्ति है। बगैर उनकी सहमति के उनकी पैतृक जमीन पर टैंक निर्माण कर दिया गया है। विभाग व ठेकेदार ने अनापत्ति प्रमाणपत्र पत्र लिए बगैर ही उसकी जमीन पर टैंक निर्माण कर डाला है। भूमि चिह्नित करते समय भी उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई है। बीते दिनों जब वह पारिवारिक कार्य के लिए गांव पहुंचे तो जमीन पर टैंक निर्माण होता देख उनका माथा ठनक गया। पूछताछ में पता जल जीवन मिशन योजना के टैंक निर्माण किया जा रहा है। दिनेश ने बगैर अनुमति उनकी जमीन पर टैंक निर्माण करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। आरोप लगाया है की सुनियोजित ढंग से उसकी जमीन पर टैंक निर्माण कर जमीन कब्जा ली गई है।

error: Content is protected !!