🔳दो लोग गंवा चुके जान बावजूद नहीं टूट रही अफसरों की नींद
🔳सुरक्षित यातायात के ठोस उपाय न होने सामने आ रही दुर्घटनाएं
🔳कई बार उठ चुकी मांग बावजूद नहीं ली जा रही सुध
🔳पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने जताई गहरी नाराजगी
🔳लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किए जाने का लगाया आरोप

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

महत्वपूर्ण खैरना रानीखेत स्टेट हाइवे पर भुजान से खैरना बाजार के बीच दुर्घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। बावजूद स्टेट हाइवे की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों की कुंभकरणीय नींद नहीं टूट रही। अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर व्यापारियों व पंचायत प्रतिनिधियों ने गहरा रोष व्यक्त कर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किए जाने आरोप लगाया है‌‌।
स्टेट हाइवे पर खैरना मुख्य बाजार से भुजान तक लगभग डेढ़ किमी का सफर बेहद ख़तरनाक हो चुका है। बदहाल हाइवे पर एक के बाद एक दुर्घटनाएं सामने आ रही है। बीते शनिवार को भी जिस जगह से ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ वहां पर भी पैराफिट न होना दर्दनाक हादसे का कारण बना। जिसमें ईडा बाराखाम निवासी युवक की जान चले गई। जबकि बीते महीने हुई दुर्घटना में भी एक व्यक्ति जान गंवा चुका है। वहीं आए दिन दुर्घटना का जोखिम बना रहता है। व्यापारी नेता विरेन्द्र सिंह बिष्ट ने आरोप लगाया की लंबे समय से भुजान व खैरना के बीच स्टेट हाइवे पर पैराफिट निर्माण की मांग उठाई जा रही ही है बावजूद अधिकारियों की नींद नहीं टूट रही। अधिकारियों के लापरवाह रवैये का खामियाजा लोगों को जान देकर भुगतना पड़ रहा है‌। दलिप सिंह बोहरा, कुलदीप सिंह खनायत, आंनद सिंह नेगी, मनीष तिवारी, फिरोज अहमद, गजेन्द्र सिंह, मनोज नैनवाल, हीरा सिंह बिष्ट, मदन सिंह खनायत आदि ने स्टेट हाइवे पर खतरनाक स्थिति पर पहुंच चुके डेढ़ किमी दायरे में सुरक्षित यातायात को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि अनदेखी की गई तो आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

error: Content is protected !!