🔳आवारा गोवंशीय पशुओं के लिए गौशाला स्थापित करने पर दिया जोर
🔳वर्ष 2017 से कई बालिकाओं को कन्यादान का लाभ न मिलने पर जताई नाराजगी
🔳चापड़ गांव में लगा बहुउद्देशीय शिविर
🔳संयुक्त मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों को दिए समस्याओं के समाधान के निर्देश

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

समीपवर्ती चापड़ गांव में लगे बहुउद्देशीय शिविर में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। जंगली जानवरों के आतंक से चौपट हो रही खेती का मुद्दा जोर जोर से उठा। गांव के समीप गौसदन निर्माण की मांग उठाई गई। संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
बुधवार को चापड़ गांव में लगे शिविर का शुभारंभ संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने किया। विभिन्न विभागों से पहुंचे अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दें लाभ उठाने का आह्वान किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय नेगी व ग्रामीणों ने तमाम समस्याएं उठाई। गुलदार के बढ़ते आतंक से लगातार मवेशियों के मारे जाने पर पशुपालकों को मुआवजा देने का मुद्दा उठाया। क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय नेगी ने खेती बाड़ी बचाने को तारबाड़ के साथ ही आवारा गोवंशीय पशुओं के लिए गौ सदन बनाए जाने का मुद्दा उठाया। ग्रामीणों ने कहा कि रात के वक्त बंदरों को गांव में छोड़ दिया जा रहा है जिससे लगातार बंदर नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों ने तत्काल समस्या के समाधान की मांग उठाई। स्थानीय शंभू दत्त जोशी ने वर्ष 2017 से कई छात्राओं को कन्याधन का लाभ न मिलने का मुद्दा उठाया। संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के समाधान को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।। इस दौरान सरपंच पूरन सिंह राणा, देवी दत्त, मदन सिंह, नमिता देवी, कविता, नीमा, भगवती, लक्ष्मी, सीता, विपिन सिंह, दीपक जोशी, गोधन सिंह, राजेंद्र सिंह,हरीश चंद्र, मोहन सती आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!