🔳शवदाह को पहुंचने वाले लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना
🔳भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने जताई नाराजगी
🔳वन निगम के उच्चाधिकारियों से की जाएगी मामले को लेकर वार्ता
🔳घाट के समीप ही लकड़ी टाल स्थापित करने पर दिया जोर

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

शवदाह के लिए खैरना स्थित लकड़ी टाल में पतली लकड़ी मिलने पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने नाराजगी जताई है। आरोप लगाया है की टाल में निम्न स्तर की लकड़ियां उपलब्ध कराई जा रही है जिस कारण शवदाह में लोगों को दिक्कतों कि सामना करना पड़ रहा है। भाजपा नेता ने मामले की जांच को जल्द वन निगम के उच्चाधिकारियों से वार्ता करने की बात कही है।

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर खैरना स्थित कोसी व शिप्रा नदी के तट पर आसपास के सैकड़ों गांवों से लोग शवदाह को पहुंचते हैं। श्मशान घाट से पांच सौ मीटर दूर स्थित लकड़ी टाल से शमशान घाट तक लकड़ी पहुंचाने के बाद शवदाह हो पाता है। स्थानीय लोग टाल को घाट के समीप स्थापित किए जाने की मांग उठा चुके हैं बावजूद सुध नहीं ली जा रही। वहीं अब टाल में निम्न स्तर की लकड़ियां मिलने का मामला तूल पकड़ गया है। आरोप है की शवदाह को पहुंचने वाले समुचित भुगतान भी कर रहे हैं बावजूद बेहद निम्न स्तर की लकड़ी उपलब्ध कराई जा रही है। भाजपा नेता दिलीप बोहरा ने अंत्येष्टि के लिए टाल में उपलब्ध होने वाले लकड़ी के निम्न स्तर का होने पर गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया है की जब समुचित भुगतान किया जा रहा है तो शवदाह के लिए लकड़ी भी बेहतर उपलब्ध करानी चाहिए। भाजपा नेता के अनुसार जल्द वन निगम के उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दे समस्या के समाधान को कहा जाएगा। साफ कहा की लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

error: Content is protected !!