🔳सीएचसी गरमपानी से हुआ महाअभियान का श्रीगणेश
🔳दो ट्रांजिट बूथो पर 205 नौनीहालों को पिलाई गई ड्रॉप
🔳अब दो चरणों में घर घर पहुंचेंगे स्वास्थ्य कर्मी
🔳तीन हजार नौनिहालों को पल्स पोलियो ड्राप पिलाए जाने का रखा गया है लक्ष्य
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के 76 बूथों पर नौनिहालों को पल्स पोलियों की खुराक पिलाई गई। 142 से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 0 से 5 वर्ष तक के नौनिहालों को पोलियों ड्रॉप पिलाई। बारिश के बावजूद स्वजन बच्चों को लेकर बूथों पर पहुंचे। सोमवार व मंगलवार को घर घर जाकर बच्चों को खुराक दी जाएगी। खासबात यह है की हाइवे व बेतालघाट बाजार में बनाए गए ट्रांजिट बूथ पर 205 बच्चों को ड्रॉप पिलाई गई।
रविवार को सीएचसी गरमपानी में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सतीश पंत ने पल्स पोलियों महाअभियान का श्रीगणेश कर स्वास्थ्य कर्मियों से क्षत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया। बेतालघाट ब्लॉक के विभिन्न गांवों में बनाए गए करीब 76 बूथों पर अभियान चलाया गया। सुबह से ही बारिश के बावजूद स्वजन नौनिहालों को लेकर बूथों पर पहुंचे। शाम पांच बजे तक सभी केंद्रों पर करीब 1667 नौनिहालों को खुराक पिलाई गई जबकि अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर खैरना तथा बेतालघाट मुख्य बाजार में बनाए गए ट्रांजिट बूथ पर भी 205 नौनिहालों को पल्स पोलियों ड्रॉप पिलाई गई। चिकित्साधिकारी डा. योगेश कुमार की अगुवाई में बनी मोबाईल टीम ने सभी बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अभियान के ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक बीएम पाठक के अनुसार अगले दो दिनों तक घर घर जाकर बच्चों को खुराक पिलाई जाएगी। करीब तीन हजार नौनिहालों को ड्रॉप पिलाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें पहले चरण में पचास फ़ीसदी लक्ष्य हासिल किया जा चुका है। ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक बीएम पाठक ने स्वास्थ्य कर्मियों से शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने की अपील की है। इस दौरान डा. रमनदीप सिंह, डा. धनंजय, विजय पाल सिंह, गिरीश पांडे, रोहित कुमार, केसी त्रिपाठी समेत स्वास्थ्य कर्मियों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

error: Content is protected !!